भाजपा नेता हत्याकांड पर उबाल, निकाला कैंडल मार्च
संतकबीरनगर, मार्च 23 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या के बाद जिले के धनघटा क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां युवाओं ने सड़कों पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला, वहीं दूसरी ओर जनवादी पार्टी ने प्रदर्शन कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।राम जानकी मार्ग स्थित कठवतिया भरतपुर से बसवारी गांव तक सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर राजकुमार चौहान की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन व सरकार के विरोध में नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इतने बड़े विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.