आरा, जुलाई 25 -- -पुलिस की बढ़ रही दबिश के कारण आरोपित ने न्यायालय में किया समर्पण -सहार थाने के बड़की खड़ांव गांव में आठ जुलाई की सुबह चाकू मार की गयी थी हत्या -माले नेता सहित दोहरे हत्याकांड का भी अभियुक्त रहा है समर्पण करने वाला आरोपित आरा/ सहार। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ांव गांव निवासी युवा भाजपा नेता विक्रांत कुमार सिंह उर्फ विक्की की हत्या के मुख्य अभियुक्त आनंद सिंह ने आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस की लगातार दबिश के कारण शनिवार को उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया। आनंद सिंह बड़की खड़ांव गांव निवासी स्व. बबन सिंह का पुत्र है। वह हत्याकांड का मुख्य नामजद अभियुक्त है। उस पर भाजपा नेता की चाकू मार हत्या करने का आरोप है। इस मामले में उसके भाई अनिल सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हाला...