विकासनगर, जुलाई 3 -- BJP Leader vinod Kashyap Murder: देहरादून के सहसपुर स्थित बैरागीवाला में बीते 13 जून को भाजपा नेता विनोद कुमार कश्यप की हत्या के 19 दिन बाद मुख्य आरोपी सहित तीन और आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस घटना में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सहसपुर कोतवाल प्रदीप रावत के मुताबिक, गुरुवार को पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी अमान पुत्र मासूम, सावेज पुत्र अल्लारक्खा और आजम पुत्र युनूस निवासी ग्राम बैरागीवाला शामिल हैं। इनके खिलाफ मृतक भाजपा नेता के परिजनों की ओर से हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह विवाद नलकूप से सिंचाई के पानी को लेकर हुआ था। यह भी पढ़ें- उत्त...