मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भाजपा नेता रंजीत सहनी से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा रंगदारी मांगने को लेकर जिला जदयू ने शुक्रवार को चिंता जताई। जिला जदयू ने रंजीत सहनी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि सरकार विधि व्यवस्था के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। अपराध और अपराधियों को नियंत्रित करने के लिए हॉफ एनकाउंटर तक किए जा रहे हैं। अपराधियों को जल्द ही पकड़ कर सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को प्रयास करना चाहिए। कार्रवाई की मांग करनेवालों में भाजपा नेता देवीलाल के अलावा जदयू से हरिओम कुशवाहा, नरेंद्र पटेल, अंबरीश कुमार सिन्हा, रामेश्वर सहनी, शिशिर कुमार नीरज, सुरेश प्रसाद सिंह, सोनी तिवारी, रामकलेवर प्रसाद यादव, रमेश कुमार ...