रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- असद जावेद, खटीमा। वन कर्मियों के भाजपा नेता से मारपीट के मामले में शनिवार को पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। उधर, मामले मे तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति चकरपुर मंडल अध्यक्ष एवं पुलिस प्रहरी विपिन राणा को वन कर्मियों ने पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान वन कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट से आक्रोशित भाजपाइयों ने देरशाम चकरपुर पुलिस चौकी में पहुंच कर आक्रोश जताते हुए आरोपी वनकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप था कि विपिन राणा को चकरपुर चौकी के वन कर्मियों ने तीन माह पूर्व काटे गए एक पेड़ के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। यह भी पढ़ें- वन प्रबंधन समिति दूधली के पदाधिकारियों को धमकी देने का आरोप इसके उनके साथ मारपीट की गई थी। चकरपुर पुलिस चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.