भाजपा नेता से बोले डॉक्टर... चिल्ला लो, चिल्लाने से कुछ नहीं होगा
फतेहपुर, सितम्बर 9 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एक डाक्टर और भाजपा नेता के बीच एक मरीज के इलाज को लेकर बहस हो गई। डाक्टर ने भाजपा नेता से कहा कि चिल्ला लो, चिल्लाने से कुछ नहीं होगा। इस पूरी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। करीब ढाई मिनट के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भाजपा नेता संतोष सिंह राजू कुर्सी पर बैठे हुए हैं। उनके सामने एक डाक्टर बैठे हैं। भाजपा नेता चिल्ला कर कहते हैं कि तीन घंटे से यहां मरीज तड़प रहा है उसका इलाज नहीं हो रहा है। जिस पर डाक्टर कहते हैं कि इलाज हुआ है। तभी एक और व्यक्ति वीडियो में कहता हुआ सुनाई देता है कि मरीज को खून लगी चादर में लिटा दिया गया है। जिस पर डाक्टर कहते हैं कि यह उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.