हाथरस, मार्च 13 -- कोतवाली सदर क्षेत्र के गोशाला रोड का मामला बेटी का रिश्ता तय होने के बाद पीड़ित से ले लिए तीस लाखभाजपा नेता से फार्च्यूनर कार व दस लाख रुपए की अतिरिक्त मांगयुवती के पिता ने टूंडला के लड़का पक्ष के लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्टहाथरस, संवाददाता। कोतवाली सदर क्षेत्र के गौशाला रोड पर रहने वाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने बेटी की शादी का रिश्ता तय कर दिया। अब परिजन बेटे को इंजीनियर होने का हवाला देते हुए फारच्यूनर कार व दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग भाजपा नेता से कर दी। भाजपा नेता ने शादी के नाम पर तीस लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए नामजदों पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है।गौशाला रोड निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतराज ने पुत्री की शादी के लिए श्रीप्रसाद पुत्र सोनपाल निवासी नगला रामकिशन लाइन पार, टूण्डला के साथ दिनांक 0...