झांसी, मई 17 -- झांसी। भाजपा नेता के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कीमती जमीन कम दामों में दिलवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए हड़प लिए। यह पीड़ित ने लगाए हैं। उन्होंने आईजी से शिकायत की। उनके आदेश पर रक्सा थाना पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव डागरवाह के गणेशगढ़ निवासी रवि शंकर राजपूत भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। पुलिस महानिरीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि रक्सा के संजय गुप्ता, पुष्पेंद्र ठाकुर निवासी बदनपुर, सिविल लाइन निवासी पवन अग्रवाल, सफा के राहुल यादव सहित दो अज्ञात एक राय होकर उसके पास आए। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता से धोखाधड़ी कर हड़पे 20 लाख इन लोगों ने एक जमीन खरीदने की बात कही। कुछ समय बाद इन सभी ने उन्हें गांव रक्सा स्थित एक मिठाई की दुकान पर बुलाया। जहां बीते साल 31 अ...