अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाने के सामने भाजपा नेता से अभद्रता करने पर शुक्रवार को भाजपाई थाने पहुंच गए। कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने पांच महिलाओं को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला सराय भोलानाथ निवासी भोला माहौर भाजपा के मंडल महामंत्री हैं। आरोप है कि गुरुवार को वह मोहल्ले के ही एक विवाद में थाने गए थे। आरोप है कि थाने के गेट पर खड़ी महिलाओं ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। एक महिला ने हाथ में लगे डंडे से प्रहार कर दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर पुतला फूंका एक महिला पर पहले से ही थाने में मुकदमा दर्ज है। इससे पहले वह एक कार्यकर्ता के साथ पहले मारपीट कर चुकी है। तभी से वह खुन्नस मान रही है...