वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, संवाददाता। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने शुक्रवार को न्यायालय कर्मचारी के घर हमला, लूटपाट के मामले में भाजपा नेता समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश कैंट पुलिस को दिया है। अदालत में न्यायालय कर्मी की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव ने पक्ष रखा। प्रकरण के अनुसार कैंट के सिकरौल निवासी दीवानी न्यायालय के कर्मचारी सुरेश सोनकर ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि 20 जनवरी को पट्टीदार और भाजपा नेता मनोज कुमार सोनकर, उसकी पत्नी अन्नू सोनकर पुत्र अकुंश सोनकर, पुत्री अन्नू सोनकर, कोमल सोनकर ने शशिकांत साहनी, प्रिंस सोनकर, कुमकुम सोनकर, उमंग सोनकर, शम्भु सोनकर, शौर्य सोनकर और सुमन सोनकर के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की। जिससे उनकी पत्नी किरन, बेटी-बेटे घायल हो गए। आरोपी मनोज सोनकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.