देवघर, मार्च 11 -- मधुपुर प्रतिनिधि भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह सहित अन्य को मधुपुर की न्यायालय ने पुराने मुकदमा में बरी कर दिया। कोर्ट से बरी होने वालों में गंगा नारायण सिंह, सजल मिश्रा, सुमित झा अमृत तुरी, झालो राणा, महेंद्र राणा शामिल हैं। बताते चलें कि वर्ष 2019 में कुर्मीडीह रोड जाम के मामले में केस दर्ज किया गया था। कोर्ट से बरी होने के बाद कहा कि न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और न्याय की जीत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...