बुलंदशहर, मार्च 17 -- भाजपा नेताओं को शासन ने सभासद नामित किया है। नामित सभासदों में महेश वर्मा (भाजपा सोशल मीडिया सेल), रामकुमार कौशिक (जिला प्रतिनिधि भाजपा), संजय बाबू (मंडल उपाध्यक्ष), अनुराग तोमर (मंडल महामंत्री भाजपा) और उमा चौधरी (मंडल उपाध्यक्ष भाजपा) शामिल हैं। गुलावठी से एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने नामित सभासद बनने के लिए आवेदन किया था, लेकिन अंतिम मुहर इन्हीं पांच नामों पर लगी। अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि नगर विकास विभाग का पत्र प्राप्त हो चुका है। नामित सभासदों को जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी। गुलावठी पालिका में जनता द्वारा चुने गए 25 सभासद पहले से मौजूद हैं। अब 5 नामित सभासदों के मनोनयन के बाद कुल सभासदों की 30 हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.