अल्मोड़ा, फरवरी 27 -- भाजपा नेता अनिल शाही की माता रेवती देवी का 86 साल की उम्र में निवास स्थान बग्वालीपोखर में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार बागेश्वर श्मशान घाट में हुआ। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, रमेश शाही, डुंगर सिंह, रमेश सिंह, भूपेंद्र कांडपाल, विजय बजेठा, गिरीश चौधरी, महेश कैड़ा, प्रमोद जोशी, मुकुल साह, चेतन गोस्वामी, महेश साह, मदन मोहन कुमाइया आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...