अलीगढ़, जनवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र में रविवार को सरेराह भाजपा नेता गौरांग तिवारी व एक युवती के बीच हाथापाई के बाद मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई तो वहां नेता को कुर्सी पर बैठा देख युवती भड़क गई और जमकर हंगामा काटा। थाना प्रभारी के कक्ष में वीडियो बनाते हुए भाजपा नेता को खरी-खोटी सुनाई। युवती की मां ने चप्पल तक उठा ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है। देर शाम दोनों की ओर से तहरीर दी गई। रेलवे रोड निवासी युवा भाजपा नेता गौरांग तिवारी का घुड़ियाबाग निवासी युवती से लंबे समय से विवाद चल रहा है। कई साल पहले गौरांग के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हुए थे। घटना रविवार दोपहर की है। गौरांग अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.