कुशीनगर, अप्रैल 9 -- गुरवलिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरवलिया में बुधवार की सायं दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसमें भाजपा नेता व उनके भाई सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। वहीं एक बोलेरो व बाइक को मनबढों ने तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि ईंट पत्थर चलाने से भाजपा नेता के घर की खिड़कियां भी चटक गईं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।गुरवलिया गांव निवासी भाजपा नेता त्रिलोक मिश्रा ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बुधवार की शाम बाजार करने जा रहे थे कि मठिया गांव निवासी एक व्यक्ति उनसे उलझ गया और मारपीट करने लगा। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने आधा दर्जन से अधिक अपने साथियों को बुला लिया और जमकर मारपीट किया। गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दीं, सीसी कैमरा तथा घर के शीशे तोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.