अलीगढ़, जून 27 -- अलीगढ़। अकराबाद कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित ओवरब्रिज के पास भाजपा नेता व प्रधान से अभद्रता करने पर शुक्रवार को एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वाहन हटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। दरोगा पर गाड़ी से खींचने व गिरेबां पकड़ने का आरोप लगाया था। बता दें कि भाजपा नेता व ग्राम प्रधान मनोज सिंह ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक्टर ट्राली लेकर खड़े थे। दरोगा ने ट्रैक्टर हटाने को कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया था। आरोप था कि दरोगा ने उन्हें गाड़ी से खींच लिया और गिरेबां पकड़ लिया था। शुक्रवार को एसएसपी नीरज जादौन ने दरोगा मो.आसिफ को लाइन हाजिर कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्राली हटाने को लेकर दरोगा ने की अभद्रता,हंगामा साथ ही विभागीय कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्राली हटाने को लेकर दरोगा ने की अभद्रता,ग्रा...