पूर्णिया, जून 19 -- केनगर, एक संवाददाता। काझा कोठी के समीप सड़क दुर्घटना में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह काझा गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ लक्ष्मण राम की मौत के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर बनी रही। मृतक के आवास पर सुबह से ही जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और ग्रामीणों का तांता लगा रहा। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गुरुवार की देर शाम हुई इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतक के घर पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मण राम सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे तथा क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। उनके असामयिक निधन से भाजपा...