कोडरमा, अप्रैल 10 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम दलदलीया पिपचो निवासी भाजपा के नेता रामसहाय यादव, 85 वर्ष का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे भाजपा में चाचवा के नाम से भी जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दुखद सूचना मिलते ही उनके पैतृक आवास पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। विधायक अमित कुमार यादव सहित जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि देवनारायण यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, मुखिया रामेश्वर यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष परसाबाद चंदन पासवान, जयनगर मंडल अध्यक्ष महावीर यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय राणा, वीरेंद्र मोदी, अरुण राणा, मुन्ना यादव, महेश यादव, उमेश यादव, कौसर खान, लक्ष्मण पंडित, शहादत अंसारी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुं...