बलरामपुर, अप्रैल 13 -- तुलसीपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी आर्य चौरसिया का सोमवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके देहावसान की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। रामजी आर्य लंबे समय तक भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मुख्य शिक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर नम आंखों से विदाई दी। भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ल सहित विभिन्न दलों के नेताओं, व्यापारियों और आम नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.