गिरडीह, नवम्बर 20 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत के बुधुडीह गांव में बुधवार को भाजपा अहिल्यापुर मंडल और महेन्द्र वर्मा समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित करके भाजपा के दिवंगत नेता महेन्द्र प्रसाद वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में महेन्द्र प्रसाद वर्मा की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जमुआ विधायक मंजू कुमारी, जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महेन्द्र प्रसाद वर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। स्व. वर्मा के पारिवारिक सदस्यों ने उनकी प्रतिमा की पूजा अर्चना की और इसके बाद पुष्प अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.