हल्द्वानी, मई 19 -- कालाढूंगी। भाजपा पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने पूर्व सीएम मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी का निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के जिन उच्च आदर्शों को स्थापित किया, वे सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। यह भी पढ़ें- खंडूड़ी का निधन अपूरणीय क्षति यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर जताया शोक यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर जताया शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...