बोकारो, जून 20 -- प्रमंडलीय महली जाति समाज सुधार समिति जिला कमेटी के संगठन मंत्री सह भाजपा नेता बिनोद महली की माता साघो देवी (90 वर्ष) का निधन तांतरी स्थित आवास में हो गया। वे धार्मिक प्रवृत्ति व मिलनसार व्यक्तित्व की महिला थीं, जो घरेलू व सामाजिक कार्यों के साथ बांस कारीगरी का कार्य बड़ी बारीकी से करती थीं। निधन की खबर सुनते ही तांतरी व आसपास के लोग उनके आवास पहुंचे व गहरा दुख व्यक्त किया। उनका दाहसंस्कार दामोदर नदी तांतरी घाट पर किया गया। उनके निधन पर केंद्रीय अध्यक्ष कारु महली, केंद्रीय संगठन मंत्री करमचंद महली, निभाई, काली, प्रहलाद, संजय, विजय, बजरंगी व देवानंद आदि की ओर से गहरा शोक प्रकट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...