लखनऊ, अप्रैल 2 -- मंडल स्तर पर चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण अभियान के दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करेंगे और उसी मंडल में रात विश्राम करेंगे। सोमवार को सीतापुर रोड उत्तर मंडल 4 में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। प्रशिक्षण के बाद सामूहिक भोज किया और रात्रि विश्राम के दौरान भी संगठन बेहतरी पर चर्चा हुई। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के इतिहास, विचारधारा, कार्यशैली एवं संगठन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...