अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजयुमो नेताओं के दो गुटों में हुई फायरिंग के मामले में अब तक 11 लोगों को जेल भेजने के बाद पुलिस कठोर कार्रवाई में जुट गई है। इसी क्रम में जनवरी में भाजपा नेता राकेश सहाय पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने हर्षद हिंदू समेत चार आरोपियों को जेल से तलब कराया। चारों का इस मुकदमे में रिमांड स्वीकृत कराते हुए वापस जेल भेज दिया गया। वहीं, जेल में बंद अन्य आरोपियों ने भी जमानत डाली हैं। इस पर सुनवाई की तिथि नियत की गई हैं। बीते गुरुवार रात को बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम निवासी हर्षद हिंदू व आगरा रोड स्थित शांतिकुंज निवासी शशांक पंडित के गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इसमें हर्षद गुट के शानू, शशांक गुट के आयुष शर्मा के अलावा सिविल लाइन क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर समेत शोएब को गोली लगी थी। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.