जमशेदपुर, मार्च 13 -- परसूडीह के घाघीडीह जेल रोड में भाजपा नेता आनंद कुमार पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में डीएसपी के आदेश पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में भाजपा नेता आनंद कुमार के बयान पर जमीन कारोबारी अमित कुमार, लक्ष्य भारद्वाज और एक अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। दूसरी ओर, अमित कुमार के बयान पर आनंद कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।घटना बुधवार को उस समय हुई थी, जब घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार अपनी पुत्री को स्कूल से लेकर स्कूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.