गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में सक्रिय अपराधियों पर चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने पूर्व पार्षद श्याम यादव को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। जिला प्रशासन से अनुमोदन मिलने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस ने श्याम यादव को गिरोह का सरगना बताया है, जबकि राहुल यादव, मनोज यादव और रमन पासवान को गिरोह का सक्रिय सदस्य नामजद किया गया है। यह भी पढ़ें- गैंगेस्टर के मामले में पांच नामजद आरोपी गिरफ्तारगिरोह की गतिविधियां पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और अवैध तरीके से आर्थिक लाभ हासिल करने के लिए वारदातों को अंजाम देता रहा है। श्याम यादव का नाम उस समय सुर्खियों में आया था, जब नवंबर 2024 में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज पासवान पर जानलेवा...