भाजपा नेता पर हमला करने वालों ने सिपाही के माता-पिता को भी पीटा
कानपुर, मई 29 -- कानपुर, संवाददाता। हनुमंतविहार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में सोमवार को भाजपा नेता समेत दो का सिर फोड़ने वाले दबंगों ने सिपाही के घर में भी हमला किया था। सिपाही के माता-पिता को पीटने के साथ ही उनके ई-रिक्शा में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने सिपाही की मां की तहरीर पर वीरू उर्फ विकास वर्मा, सुभाष वर्मा, रिषभ वर्मा और अभि वर्मा समेत आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें भाजपा नेता और अन्य पर जानलेवा हमले के आरोप में भी अभि वर्मा को छोड़कर बाकी तीनों नामजद हैं। उस्मानपुर गांव में रहने वाली विद्यावति पाल ने बताया कि उनका बेटा सिपाही है और प्रयागराज में तैनात है। 25 मई की शाम को वह घर में अकेली थीं। इस बीच मोहल्ले के विकास वर्मा, सुभाष वर्मा, रिषभ वर्मा, अभि वर्मा समेत आठ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। धमकी दी कि तुम पुलिस वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.