लखनऊ, अप्रैल 13 -- ठाकुरगंज के तहसीन गंज तिराहा पर निवासी भाजपा नेता मजहर अब्बास पर रविवार दोपहर ढाई बजे अज्ञात युवक ने गुम्मे से सिर पर वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने युवक को दौड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने थाने में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मजहर के अनुसार वह भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री रहे हैं। घर के भूतल पर उनका कार्यालय है। घटना के समय वह ऑफिस से निकल कर पास के मेडिकल स्टोर पर खड़े थे। तभी अचानक पीछे से पहुंचे युवक ने उनके सिर पर गुम्मा दे मारा। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...