भाजपा नेता पर हमला करने के दोषी तीन भाइयों समेत आठ को सजा
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- जमीन के विवाद को लेकर भाजपा नेता पर किये गये हमले के एक मामले में कोर्ट ने तीन सगे भाइयों समेत आठ आरोपियों को दोषी करार दिया है। जिला जज शिवकुमार सिंह ने आठों आरोपियों को दो दो वर्ष के कारावास समेत 7500-7500 रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि शहर के नौरंगाबाद मोहल्ले के रहने वाले भाजपा नेता अनूप शुक्ला का पैतृक गांव महोला थाना खीरी में फार्म हाउस है। अनूप शुक्ला का गांव के ही रहने वाले प्रेमकुमार, सोबरन आदि से जमीन का विवाद चल रहा था। 16 अगस्त 2014 की सुबह अनूप शुक्ला अपने भाई राकेश और रिश्तेदार अशोक अवस्थी के साथ फार्म हाउस पर बैठे थे। तभी प्रेमकुमार, सोबरन, उमाकांत, मोहन, अमरीका, छोटे लाल, राजेन्द्र और त्रिभुवन आये और लाठी डंडों व बांके से हमला कर दिया। हमलावर दो ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.