लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। बाजार खाला थाने में मंगलवार को डालीगंज के बरौलिया निवासी फूल कारोबारी पंकज गौतम ने कोर्ट के आदेश पर भदेवां के रहने वाले जीशान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पंकज ने बताया कि वह फूलों की सजावट का काम करते हैं। इसी माध्यम से कुछ वर्ष पहले उनकी जीशान खान से मुलाकात हुई और जीशान ने खुद को भाजपा नेता बताया। उसने फूलों का कारोबार करने के लिए सरकार से अनुदान दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके लिए आरोपी ने कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए । साथ ही आरोपी ने आधार और फोटो भी ले ली। पीड़ित का आरोप है कि जीशान ने जून 2022 में एक दिन अपने घर के सामने उनकी स्कूटी छीन ली। वह स्कूटी वापस मांगने गए तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.