आदित्यपुर, दिसम्बर 28 -- ग़म्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी (धीरजगंज) निवासी सह भाजपा नेता अशोक सिंह पर बीते शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजे जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में वह घायल हो गए। ग़म्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने उनका इलाज कराया। उन्हें बाद में एमजीएम में भर्ती कराया गया। इस मामले को लेकर अशोक सिंह ने आदित्यपुर थाना में सतबहिनी के जमालपुर निवासी अभिमन्यु सिंह उर्फ मन्नू, उनके भाई बृजनंदन सिंह समेत करीब 6-7 लोगों पर घर के नीचे लाठी एवं लोहे के रॉड से जानलेवा हमला करने एवं मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन में सिंह ने बताया कि आरोपियों ने फोन पर उसे घर से नीचे बुलाया एवं उनपर हमला किया। बताया कि मारपीट के दौरान ही जब 112 में डायल कर पुलिस पेट्रोलिंग को बुलाई गई, तो आरोपियों ने पुलिस के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.