हाथरस, जून 27 -- सहपऊ। कस्बा स्थित कन्हैया गेस्ट हाउस के सामने मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भगवताचार्या इंदुलेखा शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण और विस्तृत वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार पृथ्वी पर धर्म की स्थापना, अधर्म का नाश तथा भक्तों के कल्याण के लिए हुआ था। रुक्मिणी विवाह प्रसंग के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेम, समर्पण और भक्ति का संदेश दिया। कथा में समाजसेवी एवं भाजपा नेता सतेंद्र शर्मा ने भागवत पुराण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा भगवताचार्या इंदुलेखा शास्त्री का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने सुनी भागवत कथा, कथावाचिका से लिया आशीर्वाद उन्होंने कथावाचिका से आशीर्वाद भी ग्रहण किया और कथा के आध्यात...