रुद्रपुर, दिसम्बर 29 -- किच्छा, संवाददाता। देवरिया निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष अधिकारी ने जवाहर नगर, शांतिपुरी, खुरपिया और देवरिया के अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक तिलकराज बेहड़ ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सोमवार को विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसान, मजदूर, महिलाओं और आम जनमानस के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। नए साथियों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को भली-भांति समझ चुकी है। बेहड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले भ्रष्टाचार समाप्त करने का दावा किया था, लेकिन आज भ्रष्टाचार चरम पर है। हर स्तर पर कमीशनखोरी, घोटाले और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.