गौरीगंज, अप्रैल 23 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम किशनी में मीट लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद मामले में शिकायत करने वाले भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज पासी ने खुद की सुरक्षा को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है। उन्होंने तहरीर देकर गांव के ही जिला पंचायत सदस्य सहित कुछ लोगों पर अपहरण व हत्या की आशंका, गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने लगाई सुरक्षा की गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.