जौनपुर, अप्रैल 18 -- मछलीशहर। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की है। भाजपा नेता ने मेल से भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि तहसीलदार की भू माफियाओं से मिलीभीगत है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई लेकिन मामला जांच के नाम पर दबा दिया गया। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और प्रकरण साबित होने पर कार्रवाई की मांग की। तहसील में काम कर रहे 400 अधिवक्ता परेशान हैं। जांचोपरांत कार्यवाही करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे मछलीशहर के अधिवक्ता यह भी पढ़ें- तहसील प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.