भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
बलिया, जून 14 -- बेल्थरारोड। भाजपा गोरक्ष प्रांत लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक देवेंद्र कुमार गुप्त एडवोकेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चार सूत्रीय मांग पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि तहसील में डीएसपी (सीओ) कार्यालय भवन बनकर तैयार है, लेकिन पद खाली है। कानून व्यवस्था के लिए स्थाई पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) की तुरंत नियुक्त की जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में इमरजेंसी बेड कम है। पुरुषों के लिए 15 और महिलाओं के लिए 10 बेड हैं, जबकि यह संख्या बहुत कम है। 25 बेड और बढ़ाने की जरूरत है। चौकिया मोड़ चौराहे से रेलवे स्टेशन चौराहे तक मुख्य मार्ग वन-वे कर डिवाइडर लगाया जाए, जिससे रोज जाम और हादसों से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- किशनगंज: ठाकुरगंज पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी दूर करने की मांग, विधायक गोपाल अग्रवाल ने स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.