भाजपा नेता ने बेटी ससुराली जनों पर दर्ज कराया मुकदमा
कानपुर, अगस्त 8 -- चकेरी। एक भाजपा नेता ने अपनी बेटी के ससुरालीजनों पर दहेज व यौन उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटी का पति शराब के नशे में मारपीट कर दहेज की मांग करता है। साथ ही ससुर बेटी के साथ छेड़खानी करता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। चकेरी निवासी भाजपा नेता के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी का विवाह मुम्बई निवासी युवक से बीती दो फरवरी 2025 को कराया था। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। जिसमें अस्सी लाख रुपये खर्च किया था लेकिन बेटी के ससुराल जाने के बाद आरोपित पति उससे शराब के नशे में मारपीट करने लगा। साथ ही सास व ससुर कम दहेज का ताना देकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। इतना ही आरोपित ससुरालीजन बेटी को भूखा रखकर कमरे में ताला बंद कर रखते थे। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.