भाजपा नेता ने ट्रांसफार्मर का किया उदघाटन
गिरडीह, मई 27 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने मंगलवार को धनवार प्रखंड क्षेत्र के गादी पंचायत के सिंगारडीह गांव में एक सौ केवी ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया। लगभग 15 दिन पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था जिस कारण स्थानीय लोग अंधेरे में थे। ग्रामीण गर्मी से बहुत परेशान थे और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही थी। यह भी पढ़ें- भूपतडीह में 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटनसमस्या का समाधान ग्रामीणों ने अपनी समस्या की जानकारी सिंह को दी तो उन्होंने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल नया ट्रांसफार्मर दिलाया। बिजली बहाल हो जाने से ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए भाजपा नेता सिंह का आभार व्यक्त किया। मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सिंह ने बच्चों व युवाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.