रुद्रपुर, फरवरी 27 -- सितारगंज, संवाददाता। भाजपा नेता ने एक व्यक्ति पर जमीन खरीद के नाम पर 65 लाख रुपये हड़पने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से शिकायत की है। वार्ड नंबर 10, सुप्रिया कॉलोनी निवासी भाजपा नेता दयानंद तिवारी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उनकी पहचान नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। उसने स्वयं को आर्थिक संकट में बताते हुए उत्तर प्रदेश में खरीदी गई भूमि का भुगतान शीघ्र करने की बात कही और आर्थिक सहायता मांगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, विश्वास में आकर उन्होंने अपने परिचितों से उधार लेकर लगभग 40 लाख रुपये नगद दिए। इसके अतिरिक्त करीब 25 लाख रुपये विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध कराए। इस प्रकार कुल लगभग 65 लाख रुपये संबंधित व्यक्ति को दिए गए। पीड़ित ने बताया कि तय समय बीत...