मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- मोरना। छह माह पहले गंगा नदी से रेत निकालते समय ग्रामीण चन्द्रबोस सैनी की डूबने से मौत हो गई थी। युवा भाजपा नेता अमित राठी ने उनके परिवार का खर्च उठाने का आश्वासन दिया था। वादे को निभाते हुए भाजपा नेता ने मंगलवार को मृतक की बेटी की शादी का पूरा खर्च वहन कर कन्यादान किया। मंगलवार को भाजपा किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफीर में चंद्र बोस सैनी की बेटी कामिनी की शादी में शामिल हुए। चंद्र बोस सैनी की बीते 14 सितंबर को गंगा में डूबकर मौत हो गई थी। अमित राठी ने कामिनी की शादी का पूरा खर्च उठाया। उन्होंने दहेज के रूप में एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, बेड, सोफे समेत सभी जरूरी सामान दिया। वहीं शादी में 500 व्यक्तियों के लिए खाने का प्रबंध किया।इस दौरान आशीर्वाद देने वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.