सिमडेगा, अप्रैल 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने विद्युत प्रमंडल सिमडेगा के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर पिथरा पंचायत के रिगड़ी जोगी टोली एवं गरौंदाबेड़ा में जले ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की मांग की है। आवेदन में कहा गया कि वज्रपात के कारण ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद से गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विभाग के ईई ने जल्द खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी यह भी पढ़ें- भाजपा का बिजली विभाग घेराव आज, निकलेगा पैदल मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...