अयोध्या, जनवरी 21 -- रुदौली। भाजपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने उदा देवी वार्ड के बूथ संख्या 320 में घर घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से मतदाता सूची में शामिल होने की अपील की।निवर्तमान नगर अध्यक्ष के अनुसार एस आई आर अभियान के तहत जो मतदाता छूट रहे है उन्हें प्रारूप छह भरकर मतदाता सूची में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने का यह अभियान पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है जिस पर सभी कार्यकर्ता काम कर रहें है। इस दौरान कृष्ण कुमार कौशल, मनीष आर्य, विवेक गुप्ता, रंजीत निषाद, तरुण गुप्ता, वरुण दुबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.