लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ, संवाददाता। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नेता नानकदीन भुर्जी की मंगलवार को दारुलशफा स्थित नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। इस मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृतक के छोटे भाई ने विधायक के केयरटेकर पर हत्या का आरोप लगाते हुए हजरतगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नानकदीन भुर्जी बलिया के बेल्थरा रोड से भाजपा विधायक हंसूराम के नए विधायक निवास स्थित आवास पर पहुंचे थे। उस समय विधायक वहां मौजूद नहीं थे। नानकदीन ने आवास पर मौजूद हेल्पर से कॉफी लाने के लिए कहा और कमरे में बैठ गए। हेल्पर जब कॉफी लेकर वापस लौटा तो नानकदीन कमरे में नहीं थे। इसी बीच बाहर तेज शोर-शराबा सुनाई दि...