भाजपा नेता नरेश सैनी को श्रद्धांजलि दी
शामली, जून 20 -- वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नरेश सैनी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने इस दुखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि स्वर्गीय नरेश सैनी का निधन समाज एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य किया। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान परिजनों एवं शुभचिंतकों ने भी स्व. नरेश सैनी के जीवन और उनके योगदान को स्मरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.