भाजपा नेता को हार्ट अटैक, बाल-बाल बचे
धनबाद, जून 12 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जहीरूद्दीन अंसारी जबरदस्त हार्ट अटैक से बाल-बाल बचे। वे एक कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक पसीना आने के साथ सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। बेचैनी भी बढ़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया है। चिकित्सकों ने बिना देर किए एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराने की सलाह दी। अस्पताल में गहन जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि थोड़ी और देर होने पर स्थिति खतरनाक हो सकती थी। यह भी पढ़ें- जेएन सिंह के अस्वस्थ होने पर मेयर पहुंचे अस्पताल डॉक्टरों को नसों में ब्लॉकेज की आशंका है। रिपोर्ट आने के बाद ही इलाज का अगला कदम तय होगा। संभवतः ओपन हार्ट सर्जरी करनी पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.