अलीगढ़, अगस्त 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना पुलिस ने रविवार को हनीट्रैप करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस का दावा है कि यह गैंग फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फंसाता था और अश्लील वीडियो बनाकर मोटी रकम वसूलता था। इस जाल में फंसकर भाजपा नेता और अधिवक्ता निधीश कांत भट्ट ने दो लाख रुपये दे दिए थे। वरिष्ठ अधिवक्ता व दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनूप कौशिक भी गिरोह में शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। उधर, भाजपा नेता व महिला का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जेल भेजी गई महिला ने भी भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि भाजपा नेता में उसे पार्टी में पद दिलाने का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाए।

मुकदमा दर्...