बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कस्बे के श्रृंगार थोक निवासी भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री 55 वर्षीय चंद्रमोहन श्रीवास्तव पुत्र चंद्रभान श्रीवास्तव की सुबह हृदय गति रुक गई। हार्ट अटैक पड़ने पर मौत की खबर सुनकर परिवार बेहाल हो गया। कस्बे में शोक की लहर दौड़ गयी। हिन्दू रीति रिवाज के साथ उनका दाह संस्कार कर दिया गया है। भाई कमलेश कुमार ने बताया कि सूचना पर व्यापारी, राजनीतिक दलो के लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.