रायबरेली, मार्च 7 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने भाजपा नेता की ओर से दी गई तहरीर में नामजद केस दर्ज कर लिया। हालाकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। क्षेत्र के हसनगंज गांव के रहने वाले भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने थाने पर तहरीर देकर केस दर्ज कराया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कस्बे के कंमनी तालाब मोहल्ले के रहने वाला सलाउद्दीन मंसूरी पुत्र फेमुद्दीन ने उन्हें फेसबुक के माध्यम से जान से मार देने की धमकी देने के साथ भद्दी-भद्दी गालियां दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी का आरोप है कि धमकी देने वाले आरोपी पर करीब डेढ़ दर्जन अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं और वह जिला ब...