भाजपा नेता को एनकाउंटर की धमकी
गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- मुरादनगर। भाजपा के नगर मंत्री गोपाल कृष्ण को एनकाउंटर करने की धमकी मिली है। पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत दी गई। गोपाल कृष्ण के अनुसार रविवार सुबह वह घर में कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान उनके फोन पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह गाजियाबाद पुलिस मुख्यालय से बोल रहा है। उनके नाम एंटी टेररिस्ट ब्रांच से वारंट जारी हुआ। उन्हें तुरंत मुख्यालय आकर मिलना होगा। पीड़ित ने कहा कि वह किसी काम के चलते शाम को आ सकेंगे। इस पर दूसरी तरह से कालर उन्हें गालियां देने लगा। इतना ही नहीं उन्हें एनकाउंटर करने की धमकी भी दी। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.