भाजपा नेता के हत्यारोपी का परिवार अचानक गायब, 24 घंटे में एनकाउंटर की मांग; तनाव बढ़ा
देहरादून, जून 15 -- BJP leader Vinod Kashyap killers: देहरादून के बैरागीवाला में भाजपा नेता की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार के एक, दो नहीं बल्कि करीब 40 सदस्य कैसे गांव छोड़कर फरार हो गए, यह पुलिस के लिए अभी अबूझ पहेली बनी हुई है। हालांकि रविवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी भी आठ नामजद लोगों के साथ कुल 40 आरोपी फरार हैं। बैरागीवाला में मारपीट और हत्या की घटना शनिवार दोपहर की है, जिसमें विनोद कश्यप गंभीर घायल हो गया था, जबकि उसके दो अन्य भाइयों को भी चोटें आई थीं। घायलों को ग्रामीण दोपहर में ही अस्पताल में उपचार के लिए ले गए थे। घटना के तुरंत बाद आरोपियों के 40 सदस्यों का पूरा कुनबा गांव छोड़ कर फरार हो गया। 40 लोगों के एक साथ गांव से जाने की भनक आखिर पुलिस को क्यों नहीं लगी। इसके साथ ही आसपास मौजूद लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.